बरेली: हनुमान मंदिर धन पत्र में चोरी करता पकड़ा गया युवक, हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के हनुमान मंदिर धन पत्र में चोरी करता एक युवक पकड़ा गया। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने थाना प्रेम नगर में तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई मांग की। ये भी पढ़ें- बरेली: बारिश अपने पीछे छोड़ गई तबाही का मंजर, धान की फसल बर्बाद, खून के आंसू …
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के हनुमान मंदिर धन पत्र में चोरी करता एक युवक पकड़ा गया। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने थाना प्रेम नगर में तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई मांग की।
ये भी पढ़ें- बरेली: बारिश अपने पीछे छोड़ गई तबाही का मंजर, धान की फसल बर्बाद, खून के आंसू रो रहा किसान
जुबेर नामक व्यक्ति थाना सिरौली निवासी बड़ा बाग हनुमान मंदिर निकट हार्टमैन कॉलेज थाना प्रेमनगर में रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा गया। मंदिर के पुजारी एवं आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा जब पूरी जानकारी ली गई तो वह आग बबूला होकर हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिंदू धर्म को गाली देने लगा। जब श्रद्धालु आक्रोशित हो गए तब उसने मंदिर को बम से उड़ाने तक की धमकी दे डाली।
वहीं, मंदिर के पुजारी ने हिंदू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता को घटना की सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रेम नगर में युवक को सुपुर्द कर मंदिर के पुजारी की तरफ से थाने में तहरीर दी गई और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा की एक वेतन वृद्धि वर्ष भर के लिए रोकी
