फर्रुखाबाद: घर में विवाद होने पर गंगा में कूदा युवक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। घर में विवाद होने पर युवक गांव के सामने गंगा में कूद गया। उसका शव दूसरे दिन झाड़ियों में फंसा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। कमालगंज थाना क्षेत्र का धीरजपुर गंगा किनार बसा है। इस गांव में रहने वाले रामकिशोर (24) का सोमवार शाम घर में किसी बात पर परिजनों से …

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। घर में विवाद होने पर युवक गांव के सामने गंगा में कूद गया। उसका शव दूसरे दिन झाड़ियों में फंसा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया।

कमालगंज थाना क्षेत्र का धीरजपुर गंगा किनार बसा है। इस गांव में रहने वाले रामकिशोर (24) का सोमवार शाम घर में किसी बात पर परिजनों से विवाद हो गया।

वह गुस्सा में घर से चला गया और गांव के सामने बह रही गंगा में छलांग मार दी। वहां मौजूद लोगों ने यह देखकर उसके पिता अमरपाल को इसकी जानकारी दी। परिवार वालों के साथ पिता उसकी खोज करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को फिर से परिजनों ने पुत्र रामकिशोर की खोज शुरू की।

रामकिशोर का शव झांड़ियों में फंसा हुआ मिल गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम पदम सिंह, दरोगा हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रामकिशोर की पत्नी मंजीता देवी मायके गई थी। वह पति की मौत की सूचना पर शाम को घर आ गई।

यह भी पढ़ें…फर्रुखाबाद: चालक को गुमराह कर कार से 30 लाख किए पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात