बहराइच: पहले इलाज के लाले फिर शव दफनाने के लिए नहीं मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। बाढ़ से इस कदर जनजीवन प्रभावित है, कि पहले इलाज नहीं मिला। फिर बालक की मौत हुई तो शव दफनाने के लिए जगह नहीं मिली। यह वाकया मंगलवार को शिवपुर विकास खंड में देखने को मिला। बाढ़ से ग्रामीण पूरी तरह परेशान हैं। शिवपुर ब्लाक क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से …

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। बाढ़ से इस कदर जनजीवन प्रभावित है, कि पहले इलाज नहीं मिला। फिर बालक की मौत हुई तो शव दफनाने के लिए जगह नहीं मिली। यह वाकया मंगलवार को शिवपुर विकास खंड में देखने को मिला। बाढ़ से ग्रामीण पूरी तरह परेशान हैं।

शिवपुर ब्लाक क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ एवं बारिश का पानी मुसीबत बन कर कहर बरसा रही हैं।आलम यह है कि सुविधा भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं। क्षेत्र के गुजराती पुरवा गांव में सत्तार उर्फ छोटकन्ने का आठ माह का लड़का हसनैन तीन दिन पूर्व तेज बुखार से ग्रस्त हुआ था।लेकिन भयावह बाढ़ के कारण अस्पताल तक नहीं पहुंच सका। और न ही प्रशासन गांव तक पहुंच सका। लिहाजा लड़के की मौत हो गई। दुःख की बात यह भी रही की मौत के बाद दफनाने के लिए जमीन तक नसीब नहीं हुई।

परिजनों ने बड़ी मशक्कत के बाद एक नाव की व्यवस्था कर शव को बेलहा बैहरौली तटबंध पर लाकर दफ़न किया।मृतक के पिता ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका ने बेटे की जान ले ली।वहीं प्रशासन की लचर व्यवस्था पर नाराजगी एवं दुःख जताया है।

ये भी पढ़ें-काशीपुर: मोबाइल व साइकिल नहीं दिलाने से नाराज किशोर पहुंच गया उत्तरकाशी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता