लखनऊ: लोहिया छात्रावास का भोजनालय बंद, छात्रों ने किया प्रदर्शन
अमृत विचार, लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में छात्रावास का मेस (भोजनालय) करीब 25 दिनों से बन्द है। मंगलवार को मेस चालू कराने के लिए करीब 300 मेडिकल छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। तो वहीं मेडिकल कालेज प्रशासन बच्चों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। छात्रों का आरोप …
अमृत विचार, लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में छात्रावास का मेस (भोजनालय) करीब 25 दिनों से बन्द है। मंगलवार को मेस चालू कराने के लिए करीब 300 मेडिकल छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। तो वहीं मेडिकल कालेज प्रशासन बच्चों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।
छात्रों का आरोप है कि उन्हें होस्टल का मेस बन्द होने से मेडिकल स्टूडेंट्स सड़क पर खाना खाने को मजबूर है। तो कुछ लोग भूखे पेट बच्चे कालेज और वार्ड में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि, चाय नाश्ता और भोजन के लिए एप्रन पहन कर बाहर निकलने पर सिविलियन भी तंज कसते है। और बाहर जाने पर छिटपुट विवाद भी होता है। तो वहीं करीब एक हफ्ता पहले चाय पीने गए मेडिकल स्टून्डेंट्स से बाहरी लोगों ने मारपीट भी की थी।
यह भी पढ़ें… लखनऊ विश्वविद्यालय: PG एडमिशन की मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड, इस तरह चेक करें छात्र
