बरेली: आर्थिक तंगी जूझ रहे शख्स ने की आत्महत्या, बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बरेली, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से तंग आकर एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को जब इसका पता चला तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ें:-बरेली: यूपी के वन राज्यमंत्री के भतीजे पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ …
बरेली, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से तंग आकर एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को जब इसका पता चला तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: यूपी के वन राज्यमंत्री के भतीजे पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने का आरोप
थाना फतेहगंज पश्चिमी की गांव छतिया पट्टी का रहने वाला 50 वर्षीय मदन पाल सिंह के भतीजे गौरव सिंह ने बताया कि उसके चाचा शराब पीने के आदि थे। अपनी इस आदत की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। बीती रात घर के बाहर खपरैल में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब परिवार के लोगों ने उसके शव को फंदे पर। लटका देखा तो सबके होश उड़ गए। इसकी सूचना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को दी गई। पति का शव देखकर उसकी पत्नी निशा का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे एक बेटा दो बेटियों को छोड़ गया।
ये भी पढ़ें:-बरेली: पीरबहोड़ा में गुणवत्ता के विपरीत मिली सड़क, फर्म का भुगतान रोकने के निर्देश
