अनिश्चितकालीन अनशन : मानवाधिकार फरियादी संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर/ बल्दीराय। दुर्गा पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में बल्दीराय क्षेत्र के इब्राहिमपुर में हुए उपद्रव को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार फरियादी संघ के जिलाध्यक्ष सर्वाेदय सिंह एडवोकेट ने तहसील परिसर में शांतिपूर्वक अनशन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार घनश्याम भारतीय को दिया। मांग की गई है कि अराजक तत्वों के ऊपर …

अमृत विचार, सुल्तानपुर/ बल्दीराय। दुर्गा पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में बल्दीराय क्षेत्र के इब्राहिमपुर में हुए उपद्रव को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार फरियादी संघ के जिलाध्यक्ष सर्वाेदय सिंह एडवोकेट ने तहसील परिसर में शांतिपूर्वक अनशन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार घनश्याम भारतीय को दिया।

मांग की गई है कि अराजक तत्वों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए। उनके घर जमींदोज कराए जाएं। दुर्गा भक्तों पर कोई कार्यवाही बदले की भावना से न की जाए। जब तक हमारी चार मांगे नहीं पूरी होती तब तक हम अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर राजेश सिंह, संजय सिंह, बद्री शुक्ला, करूणेश दूबे, अखिलेश पाठक, बब्लू सिंह, शिवम सिंह, राहुल पांडेय समेत अन्य रहे।

डीएम से मिले उलेमा, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

इब्राहीमपुर में सोमवार को हुए बवाल को लेकर बुधवार को मुस्लिम उलेमा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से मिले। उन्होंने बवाल बाद एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। कहा कि कार्रवाई एक तरफा सही नहीं है। दूसरे पक्ष का दर्द भी देखा जाए और उनकी भी एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए। यहां मौलाना कसीम, मौलाना सगीर अहमद आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-इब्राहिमपुर उपद्रव : 51 नामजद समेत 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार