लापरवाही : घर के बाहर खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। बारिश के चलते हादसे होने का सिलसिला जारी है। 12 वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसने वहां खड़ा पेड़ पकड़ लिया। पेड़ में बिजली का करंट उतर आया था,उसी की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। बताया गया है कि कोतवाली देहात के …

अमृत विचार, हरदोई। बारिश के चलते हादसे होने का सिलसिला जारी है। 12 वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसने वहां खड़ा पेड़ पकड़ लिया। पेड़ में बिजली का करंट उतर आया था,उसी की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के दुज्जापुर मजरा अटवा असिगांव निवासी रजनीश का 12 वर्षीय पुत्र नीरज मंगलवार को दिन में बारिश थम जाने बाद अपने घर के बाहर खेल रहा था।

वही पड़ोस में पेड़ खड़ा हुआ था खेल-कूद कर रहे नीरज ने उसी पेड़ को पकड़ लिया। पेड़ में करंट उतर आने से नीरज उसी में चिपक गया। इस हादसे में रजनीश के पुत्र नीरज की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। दिन के उजाले में हुए हादसे की खबर सुनते ही वहां लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें:- हादसा : एचटी लाइन की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज