उप्र: विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो गुटों में झड़प, 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो समूहों के बीच की बहस ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प में चार लोग घायल हुए हैं। यह घटना कानपुर देहात के डेरापुर इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि दोनों गुट के लोग विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर बहस कर रहे थे। इस एनकाउंटर …

कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो समूहों के बीच की बहस ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प में चार लोग घायल हुए हैं। यह घटना कानपुर देहात के डेरापुर इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि दोनों गुट के लोग विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर बहस कर रहे थे।

इस एनकाउंटर को एक समूह सही ठहरा रहा था, जबकि दूसरा इसके विरोध में था। यह बहस इतना आगे बढ़ गई कि बात मारपीट पर आ गई। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी अनूप कुमार ने कहा, “हमने इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

संबंधित समाचार