हमीरपुर : राजस्थान से भागकर आई युवती सुमेरपुर कस्बे से बरामद
अमृत विचार, हमीरपुर । राजस्थान से भगाकर लाई गई युवती व युवक को पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे के पीडब्ल्यूडी स्टोर के समीप एक मकान से बरामद कर अदालत में पेश किया है। दोनों ने कोर्ट मैरिज के कागजात राजस्थान पुलिस को सौपे हैं। पुलिस कागजातों का परीक्षण करने में जुटी हुई है। राजस्थान के एक …
अमृत विचार, हमीरपुर । राजस्थान से भगाकर लाई गई युवती व युवक को पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे के पीडब्ल्यूडी स्टोर के समीप एक मकान से बरामद कर अदालत में पेश किया है। दोनों ने कोर्ट मैरिज के कागजात राजस्थान पुलिस को सौपे हैं। पुलिस कागजातों का परीक्षण करने में जुटी हुई है।
राजस्थान के एक गांव निवासी एक युवती को सुमेरपुर कस्बे के पीडब्ल्यूडी स्टोर के समीप रहने वाले मनोज कुमार गत मई माह में भगाकर ले आया था। इन्होंने हमीरपुर आकर कोर्ट मैरिज कर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। युवती के पिता ने पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
राजस्थान पुलिस युवती की खोजबीन करते बुधवार को आई और पीडब्ल्यूडी स्टोर के समीप के एक मकान से युवक के साथ युवती को बरामद कर अदालत ले गई है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि युवक एवं युवती बालिग है। दोनों ने अदालत में कोर्ट मैरिज कर रखी है। कोर्ट मैरिज का परीक्षण कराया जा रहा है।
युवती के अदालत में बयान के बाद राजस्थान ले जाने का रास्ता निकलेगा। फिलहाल युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने का बयान दिया है।राजस्थान से पुलिस के साथ युवती के परिजन भी आए हैं। वह युवती के बयान बदलने की मनुहार कर अपने साथ घर वापस लौटने की मिन्नतें कर रहे थे। युवती पति के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक युवती ने कोर्ट मैरिज कर रखी है। उसके कागजात भी दिखा रहे हैं। बताया कि राजस्थान पुलिस कागजातों को जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:- प्रयागराज की युवती की हत्याकर बोरे में फेंका शव, गड्डे से पुलिस ने बरामद की लाश
