औचक निरीक्षण : लगातार आ रहीं शिकायत पर डीएम पहुंचे जिला अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। अस्पताल की बदहाली और लगातार आ रहीं शिकायतों पर डीएम एमपी सिंह अस्पताल की नब्ज़ टटोलने वहां पहुंच गए। वहां पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज़ो से बात की, वहां उनके बैठने के लिए बनाए गए शेड की बदहाली देख कर नाराज़ हुए। महिला अस्पताल के प्रसाधन कक्ष से आ …

अमृत विचार, हरदोई। अस्पताल की बदहाली और लगातार आ रहीं शिकायतों पर डीएम एमपी सिंह अस्पताल की नब्ज़ टटोलने वहां पहुंच गए। वहां पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज़ो से बात की, वहां उनके बैठने के लिए बनाए गए शेड की बदहाली देख कर नाराज़ हुए। महिला अस्पताल के प्रसाधन कक्ष से आ रही बदबू और सीटी स्कैन यूनिट में पड़ी गंदगी को देख कर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां के ज़िम्मेदारों को फटकार लगाते हुए उन्हें सुधरने की हिदायत दी।

डीएम एमपी सिंह बुधवार को ज़िला व महिला अस्पताल का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने वहां पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज़ो से बात की। सीएमएस डा.जेएन तिवारी से कहा कि दवाओं की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, डाक्टरों को रोके कि मरीज़ो को बाहर से दवाए न लिखे। इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा और उन्हे समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके महिला अस्पताल पहुंचे डीएम को वहां तमाम खामियां नज़र आई। प्रसाधन कक्ष से बदबू आ रही थी,साथ ही सीटी स्कैन यूनिट में गंदगी पड़ी हुई थी। इस पर नाराज़ हुए डीएम ने सभी को एक तरफ से फटकार लगाई।

कहा कि अब दोबारा ऐसा दिखाई दिया तो सभी को ज़िम्मेदार मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमएस डा. विनीता चतुर्वेदी को खूब फटकारा और कहा कि खुद बाहर निकल कर व्यवस्थाओं को पास से देखें,जो कमियां रहें, उन्हें तुरंत दूर कराए। सभी को हिदायत देते हुए कहा कि अपने अंदर सुधार लाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें-बरेली: थानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार