Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानिए यहां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Karwa Chauth 2022: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत किया जाता है और चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। इस साल ये व्रत 13 अक्टूबर यानी गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन चन्द्रोदय शाम 7 बजकर 53 मिनट पर होगा। करवाचौथ …

Karwa Chauth 2022: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत किया जाता है और चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। इस साल ये व्रत 13 अक्टूबर यानी गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन चन्द्रोदय शाम 7 बजकर 53 मिनट पर होगा। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी या दशरथ चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत करने से जीवन में पति का साथ हमेशा बना रहता है, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं चांद भी खूब लुकाछुपी करता है। कहीं-कहीं ये जल्दी दिखाई देता है को कहीं पर पर सुहागिनों को व्रत तोड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : First Karwa Chauth 2022: जिनका पहला करवा चौथ वो जरूर पढ़ें ये खबर, सुहागिनों के पर्व पर शुक्र रहेगा अस्त

करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं उन्हें सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। पार्वती के अलावा करवा चौथ पर भगवान शिव और कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है।

आपके शहर में कब दिखेगा चांद?
दिल्‍ली में करवा चौथ का चांद दिखने का समय – रात 8 बजकर 09 मिनट पर
नोएडा – रात 8 बजकर 08 मिनट पर
कानपुर – रात 8 बजकर 02 मिनट पर
लखनऊ – रात 7 बजकर 59 मिनट पर
गुरुग्राम – 8 बजकर 21 मिनट
मुंबई – 8 बजकर 48 मिनट
भोपाल – 8 बजकर 21 मिनट
इंदौर – 8 बजकर 27 मिनट
लुधियाना – 8 बजकर 10 मिनट
गुरुग्राम – 8 बजकर 21 मिनट
चंडीगढ़ – 8 बजकर 06 मिनट
जयपुर – 8 बजकर 18 मिनट
प्रयागराज – 7 बजकर 57 मिनट
देहरादून – 8 बजकर 02 मिनट
अहमदाबाद – 8 बजकर 41 मिनट
पटना –7 बजकर 44 मिनट

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ: 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक
करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त: 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक
चंद्रोदय: शाम 7 बजकर 53 मिनट पर
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक

ये भी पढ़ें : Karwa Chauth 2022: करवा चौथ में भूलवश कुछ खा लें तो करने चाहिए ये उपाय

संबंधित समाचार