रायबरेली: इंटरनेट मिडिया में पोस्ट किया पीएम पर आपत्तिजनक वीडियो
अमृत विचार, रायबरेली। एक दुस्साहसिक युवक ने इंटरनेट मिडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज मजरे हरदासपुर निवासी मोहम्मद …
अमृत विचार, रायबरेली। एक दुस्साहसिक युवक ने इंटरनेट मिडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज मजरे हरदासपुर निवासी मोहम्मद जुनैद ने एक वीडियो इंटरनेट मिडिया में पोस्ट किया था। जिसमें प्रधान मंत्री मोदी पर आपत्तिजनक सामग्री है।
जब यह वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अमले ने हड़कंप मच गया। पुलिस ने विडियो पोस्ट करने वाले को चिन्हित किया , और फिर उसके विरुद्ध आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
उसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि वीडियो पोस्ट करने वाले जुनैद को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें… रायबरेली: डीएम के निर्देश पर एआरटीओ ने देर रात मारा छापा, चार एंबुलेंस सीज
