रायबरेली: जर्जर पुलिया को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,किया प्रदर्शन
अमृत विचार, रायबरेली। शिवगढ़ में कई दशक पुरानी नहर की जर्जर पुलिया के कारण ग्रामीणों के आवागमन में खतरा बना हुआ है। पुलिया निर्माण के प्रति सिंचाई विभाग के अधिकारी उदासीन है। इसी बात को लेकर ग्रामीण ने प्रदर्शन किया है। कई दशक पूर्व क्षेत्र के शिवली चौराहा स्थित भवानीगढ़ – बेड़ारु सम्पर्क मार्ग पर …
अमृत विचार, रायबरेली। शिवगढ़ में कई दशक पुरानी नहर की जर्जर पुलिया के कारण ग्रामीणों के आवागमन में खतरा बना हुआ है। पुलिया निर्माण के प्रति सिंचाई विभाग के अधिकारी उदासीन है। इसी बात को लेकर ग्रामीण ने प्रदर्शन किया है। कई दशक पूर्व क्षेत्र के शिवली चौराहा स्थित भवानीगढ़ – बेड़ारु सम्पर्क मार्ग पर बनाई गई शिवगढ़ रजबहा की पुलिया जर्जर और काफी नीचे हो गई है।
रजबहा के चलने पर पानी पुल की छत को छूकर बहता है। जिसके चलते इस पुलिया में हमेशा मृत मवेशियों और जीव जन्तुओं के फंसे रहने की समस्या बनी रहती हैं।पुलिया काफी नीची होने से यहां भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो जाती है जिसके चलते ठीक तरह से जल बहाव न होने से रजबहा एवं इससे जुड़ी शिवली सहित अल्पिकाओं में आखरी छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
जिससे किसान हमेशा सिंचाई के पानी के लिए परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस बारे में पत्र दिया , किंतु विभागीय अधिकारी इसमें उदासीन बने रहे। उसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया है।इस मौके पर डा.अनूप अधिकारी, कालीचरण बाजपेई,हरिशंकर तिवारी, राममनोहर, रामखेलावन, राजेश,रामहर्ष,गुरुचरन,विजय बहादुर,जमुना प्रसाद,गणेश, गुरुप्रसाद,महेश कुमार,रामदेव,पवन कुमार,उमेश कुमार, दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… रायबरेली: डीएम के निर्देश पर एआरटीओ ने देर रात मारा छापा, चार एंबुलेंस सीज
