बहराइच: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, सड़क जामकर प्रदर्शन
अमृत विचार, बहराइच। शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल में बुधवार को दो छात्रों की झूला के नीचे दबकर मौत हो गई थी। जिसमें एक छात्र का शव 24 घंटे बाद भी परिजनों को नहीं मिला है। इससे नाराज परिजन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। डीएम …
अमृत विचार, बहराइच। शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल में बुधवार को दो छात्रों की झूला के नीचे दबकर मौत हो गई थी। जिसमें एक छात्र का शव 24 घंटे बाद भी परिजनों को नहीं मिला है। इससे नाराज परिजन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। डीएम के न आने से नाराज लोग गोंडा बहराइच मार्ग पर पहुंच गए। सभी का धरना चल रहा है। प्रदर्शनकारी डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
कोतवाली देहात के घसियारीपुरा मोहल्ले में स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में बुधवार को छात्र झूला झूल रहे थे। तभी झूला छात्रों के ऊपर झूला गिर गया था। मौके पर ही छात्र अरशान की मौत हो गई थी। जबकि प्रतीक की लखनऊ के वेदांता अस्पताल में मौत हो गई। 24 घंटे बीत गए हैं। प्रतीक के पिता और चाचा लखनऊ में हैं, परिवार के मुताबिक उन्हें शव नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं 24 घंटे के बाद घटना कोतवाली देहात और पुलिस ने नगर में मुकदमा लिखाया है।
इससे नाराज छात्र के परिवार के लोग गुरुवार को अखिल विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के साथ धरने पर बैठे गए। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, लेकिन सभी डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। प्रदर्शन के चलते गोंडा बहराइच मार्ग पर जाम लग गया है। हालांकि सड़क से गुजरने वाले एंबुलेंस को सभी रास्ता दे रहे हैं। सभी प्रबंधक और प्राचार्य के गिरफ्तारी और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। एएसपी नगर और एडीएम मौके पर पहुंचे। सभी ने ज्ञापन दिया। जिस पर धरना समाप्त हो गया है।
यह भी पढ़ें… बहराइच: विद्यालय में गिरा झूला, दो मासूम दबे, एक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर घायल
