लखनऊ: आईटीआई छात्रों के लिए आने वाला है जॉब का बेहतर विकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई) छात्रों के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प लाने वाला है। जिसमें प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिल सकता है। इसके लिए अलीगंज आईटीआई संस्थान में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में अमृत विचार से बातचीत करते …

अमृत विचार, लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई) छात्रों के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प लाने वाला है। जिसमें प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिल सकता है। इसके लिए अलीगंज आईटीआई संस्थान में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में अमृत विचार से बातचीत करते हुए आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि आने वाली 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन 9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनिया सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि., नोयडा, मिता इण्डिया प्रा. लि., गाजियाबाद एवं पी. जी. इलेक्ट्रोप्लास्ट लि., अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी।

हाईस्कूल पास छात्रों को भी मौका

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल पास छात्रों को भी मौका मिलेगा, जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आईटीआई राजकीय अथवा निजी आईटीआई से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है।

स्नातक छात्रों को बेहतर पैकेज

रोजगार मेले में स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। वे भी रोजगार मेला में सम्मिलित होकर रोजगार पा सकते है।

31 अक्टूबर को महिला स्पेशल रोजगार मेला

ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर एम ए खां, ने बताया कि राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण के उदेश्य से 31 अक्टूबर 2022 को महिला स्पेशल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश की प्रतिष्ठित कम्पनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लि., सुमेरपुर, हमिरपुर के द्वारा आईटीआई फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक एवं इन्ट्रूमेन्ट मैकेनिक से उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती है। जिसके लिए 13000 रुपये प्रतिमाह वेतन देय होगा

यह भी पढ़ें… लखनऊ विश्वविद्यालय ने दिया च्वॉइस फिलिंग का एक और मौका, छात्रों को बड़ी राहत

संबंधित समाचार