हमीरपुर: भाकियू नेता ने भगवान इंद्र के खिलाफ दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। अत्यधिक बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार की ओर से किसानों की मदद की घोषणा नहीं हो रही है। ऐसे में किसान भगवान को कोस रहे हैं। इसी को लेकर भाकियू नेता ने भगवान इंद्र देव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को राठ कोतवाली में तहरीर दी है। …

अमृत विचार, हमीरपुर। अत्यधिक बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार की ओर से किसानों की मदद की घोषणा नहीं हो रही है। ऐसे में किसान भगवान को कोस रहे हैं। इसी को लेकर भाकियू नेता ने भगवान इंद्र देव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को राठ कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल इस तहरीर से परेशान पुलिस ने उसे डीएम या एसडीएम के पास जाने की सलाह देकर कोतवाली से टरका दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राठ ब्लाक अध्यक्ष बृजकिशोर गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दी तहरीर में कहा कि अत्यधिक बारिश से उनकी मूंगफली, तिल, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलें पानी भरने से सड़ गईं हैं। कहा उनके में बहुतायत में औषधीय खेती में किसान तुलसी पैदा करते हैं। फिलहाल चालू माह में हुई भीषण बारिश ने हर किसी को तबाह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि देवताओं में भगवान इंद्र बारिश के मंत्री हैं। इन्हीं की वजह से फसल को भारी क्षति हुई है। कहा वह एफआईआर दर्ज कराने आए हैं। कोतवाली में पुलिस कहती है कि डीएम या एसडीएम साहब के पास जाओ। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की शरण लेगा।

यह भी पढ़ें… बरेली: इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा की विशेष कृपा, सुहागिनों को मिलेगा पूजा-पाठ का अनंत फल

संबंधित समाचार