अयोध्या: सराहनीय कार्य के लिए जल पुलिस को दी गयी पुरस्कार राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश के निर्देश पर सदर तहसीलदार ने सराहनीय कार्य के लिए रविवार को जल पुलिस को घोषित 11 हजार रुपये के इनाम की राशि प्रदान की। बताया गया कि राम नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले मेलों व पर्वों तथा …

अयोध्या। जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश के निर्देश पर सदर तहसीलदार ने सराहनीय कार्य के लिए रविवार को जल पुलिस को घोषित 11 हजार रुपये के इनाम की राशि प्रदान की।

बताया गया कि राम नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले मेलों व पर्वों तथा समय-समय पर स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर लगभग एक वर्ष पूर्व 17-6-2019 को जल पुलिस चौकी की स्थापना की गई थी।

अयोध्या स्नान घाट पर बनाई गई इस जल पुलिस चौकी ने बीते एक वर्ष में सरयू में डूब रहे 43 लोगों की जान बचाई। इस सराहनीय कार्य के लिए निर्देश पर तहसीलदार सदर ने जल पुलिस अयोध्या चौकी के आरक्षी अवनीश मिश्र व मुन्ना लाल को 11 हजार रुपया का नगद पुरस्कार प्रदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

संबंधित समाचार