उन्नाव: डीएम की अध्यक्षता में पोषण मिशन समिति की हुई बैठक, मिशन पावर्ड- 75 का होगा फिर आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। विकास भवन सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सेसमी वर्कशॉप के प्रतिनिधि रविश ग्रेवाल और नूरूल हक ने लर्निंग, प्ले और ग्रो प्रोग्राम के बारे में बताया। उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशू पटेल और जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र …

उन्नाव। विकास भवन सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सेसमी वर्कशॉप के प्रतिनिधि रविश ग्रेवाल और नूरूल हक ने लर्निंग, प्ले और ग्रो प्रोग्राम के बारे में बताया। उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशू पटेल और जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े संसाधनों का भी बैठक में सभी अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन कर उनके प्रयोग के संबंध मे भी अवगत कराया। बीघापुर, हिलौली में समय से उपलब्ध कराएं राशन जनपद में ड्राई राशन की समीक्षा करते हुये डीएम ने कहा कि उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि बीघापुर और हिलौली से जिन परियोजनाओं का राशन उपलब्ध कराना है। उसमें समय से राशन आपूर्ति कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुये पाया कि वजन एवं आधार सीडिंग में जनपद उन्नाव प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। गृह भ्रमण की फीडिंग में जनपद उन्नाव प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। परियोजना, बांगरमऊ की आधार फीडिंग और गृह भ्रमण के साथ परियोजना, हिलौली की गृह भ्रमण में प्रगति संतोषजनक न होने के कारण बाल विकास परियोजना अधिकारी बांगरमऊ और हिलौली को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थिति के सम्बन्ध में सभी बाल विकास परियोजना अधिकारीयों को अपनी-अपनी परियोजना के लाभार्थिंयों के अनुसार 5 सबसे अधिक उपस्थिति वाले और 5 सबसे कम उपस्थिति वाले केन्द्रों की सूची एवं 5 सबसे अधिक एवं 5 सबसे कम सैम बच्चों वाले केन्द्रों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशू पटेल, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आंगनबाड़ी केन्द्र गोद लिए गये जनपद स्तरीय अधिकारीयों एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीडीओ ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, 31 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

संबंधित समाचार