बरेली: सुबह सख्ती, दिन में बैरिकेडिंग के भरोसे छोड़ा लाकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के दूसरे दिन रविवार को पुलिस सुबह शहर के चौराहों पर दिखी और बाहर निकले लोगों से पूछताछ की। जैसे ही दोपहर हुई तो पुलिस सड़कों से गायब हो गई और फिर शाम को पुलिसवाले चौराहों पर दिखना शुरू हुए। वहीं, दिन भर सड़क पर की गई बैरिकेडिंग पर पुलिस न दिखने …

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के दूसरे दिन रविवार को पुलिस सुबह शहर के चौराहों पर दिखी और बाहर निकले लोगों से पूछताछ की। जैसे ही दोपहर हुई तो पुलिस सड़कों से गायब हो गई और फिर शाम को पुलिसवाले चौराहों पर दिखना शुरू हुए। वहीं, दिन भर सड़क पर की गई बैरिकेडिंग पर पुलिस न दिखने के कारण लोग वाहन दौड़ाते रहे।

रविवार को लाकडाउन का सही से पालन कराने के लिए सुबह से ही पुलिस अपने-अपने चौकी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर तैनात हो गई। इसके बाद जो लोग सड़कों पर बाइक के साथ दिखे, उनसे वाहर निकलने का कारण पूछा गया। पुलिस को जिन लोगों को बिना काम के बाहर निकला पाया, उनका चालान काट दिया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद पुलिस सड़कों से नदारद हो गई। चौराहों पर सन्नाटा पसर गया।

इसके बाद लोग बीसलपुर चौराहे, सेटेलाइट, बियावानी कोठी, चौकी चौराहा, सिविल लाइंस, डीडीपुरम में बाइक दौड़ाते दिखे। सेटेलाइट से बीसलपुर तक तमाम लोग पैदल सड़कों पर चलते रहे। नियम तोड़ने वालों और बिना मास्क लगाए घूमते लोगों का पुलिस ने चालान काटकर जुर्माना वसूल किया।

संबंधित समाचार