हरदोई: पतियों की लंबी उम्र के लिये 31 महिला बंदियों ने जेल में रखा करवा चौथ का उपवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सुहागिनों का सालाना पर्व में जेल की दीवारें भी बाधा ना बन सकी। जेल के अंदर विभिन्न आरोपों में बंद चली आ रही 31 महिला बंदियों ने गुरुवार को करवा चौथ का उपवास रखा और अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी। जेल प्रशासन ने इन महिलाओं के उपवास …

हरदोई। सुहागिनों का सालाना पर्व में जेल की दीवारें भी बाधा ना बन सकी। जेल के अंदर विभिन्न आरोपों में बंद चली आ रही 31 महिला बंदियों ने गुरुवार को करवा चौथ का उपवास रखा और अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी। जेल प्रशासन ने इन महिलाओं के उपवास के लिए विशेष व्यवस्थाएं की।

जेल अधीक्षक  उदय प्रताप मिश्र व जेलर संजय कुमार सिंह के अनुसार इन महिलाओं के लिए पूजा सामग्री से लेकर अन्य सामग्री के लिए जेल प्रशासन  ने व्यवस्था की। खास बात यह रही ऐसी  15 महिलाएं जिनके पतिदेव भी जेल में बंद है। उनसे महिला बंदियों को इस पर्व पर मुलाकात की इजाजत दी गई ।जेल अधीक्षक के अनुसार सामान्य तौर पर जेल के अंदर बंद महिलाओं को जेल में ही बंद अपने पतियों से मुलाकात की इजाजत नहीं होती है।

केवल शनिवार के दिन ही ऐसा संभव होता है क्योंकि सामान्य तौर पर शनिवार को जेल में मिलाई नहीं होती है। लेकिन इस पर्व पर यह सुविधा भी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाहर से जो भी महिलाएं अपने पति से मुलाकात के लिए जेल पहुंची उनकी मिलाई कराई गई । उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 65 से 70 महिला बंदी जेल में बंद रहती हैं।

यह भी पढ़ें:-करवा चौथ पर लड्डू के भइया के लिए तैयार हुईं अंगूरी, मनमोहन तिवारी के इस हरकत से खफा हुईं भाभी जी

 

संबंधित समाचार