चित्रकूट: काली घाटी के पास मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली घाटी के पास गुरुवार को युवक का शव पड़ा मिला। युवक दो दिन से गायब था। पुलिस इसकी मौत की वजह जानने में जुटी है। बताया जाता है कि इटवा मोहुलिया निवासी कमलेश (26) पुत्र गोपी रैदास दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था और एक …
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली घाटी के पास गुरुवार को युवक का शव पड़ा मिला। युवक दो दिन से गायब था। पुलिस इसकी मौत की वजह जानने में जुटी है। बताया जाता है कि इटवा मोहुलिया निवासी कमलेश (26) पुत्र गोपी रैदास दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था और एक महीने पहले ही अपने घर थाना रैपुरा क्षेत्र के इटवा मोहुलिया गांव आया था।
परिजनों के मुताबिक, वह दो दिन से लापता था। गुरुवार को सरैंया चौकी अंतर्गत विनयनगर काली घाटी में एक युवक का शव पड़ा मिला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर गिरेंद्र सिंह व सरैंया चौकी प्रभारी चंद्रमणि पांडेय ने मामले की पड़ताल की। उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, फील्ड यूनिट प्रभारी मोहर सिंह व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। काफी देर बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। मौत की वजह नहीं पता चल सकी है। गौरतलब है कि बुधवार को हेला मार्ग के जड़ेरा प्लांटेशन में भी एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 24 घंटे के अंदर दो शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही मामलों का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस ने आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को छोड़ा, तीन घंटे तक चली पूछताछ
