सूर्यप्रताप शाही, शरद यादव के बेटे और आंध्र प्रदेश के नेता विपक्ष पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सैफई, इटावा। समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन को उनके आसपास के लोग और गरीब वर्ग के अलावा दुकानदार भी नहीं भुला पा रहे हैं। आज करवा चौथ का दिन होने क कारण नामामत्र के लिये जहां बाजार खुला। वहीं गुरुवार होने के कारण कुछ लोग श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे। सैफई में आज चौथे …
सैफई, इटावा। समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन को उनके आसपास के लोग और गरीब वर्ग के अलावा दुकानदार भी नहीं भुला पा रहे हैं। आज करवा चौथ का दिन होने क कारण नामामत्र के लिये जहां बाजार खुला। वहीं गुरुवार होने के कारण कुछ लोग श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे।
सैफई में आज चौथे दिन भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अखिलेश यादव के आवास पर श्रद्धांजलि देने सबसे पहले सुबह आंध्र प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यनामला रामकृष्ण नायडू, एवं राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव पहुंचे। शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुचे।
श्रद्धांजलि के लिये बनाया गया वाटरप्रूफ पंडाल
नेताजी के आवास के अंदर जो ग्राउंड था। वहां होली खेलने का मंच बना हुआ है। जहां हर बार नेता जी होली खेलते थे। वहां श्रद्धांजलि देने के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाई गई है और नेता जी की तस्वीर रखी गई है। क्षेत्रीय लोग गुरुवार के दिन को अच्छा नहीं मानते हैं। कहीं पर श्रद्धाजलि देने के लिये नहीं जाते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन क्षेत्रीय लोग श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-सैफई पहुंचे बिहार के सीएम नितीश कुमार, मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
