बहराइच: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया के बराई बिलासा गांव निवासी महिला श्रमिक करवा चौथ के लिए भट्ठा पर रूपया लेने आ रही थी। तभी रास्ते में तार के बाड़ में फैले करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। काफी देर बाद तलाश में पहुंचा पुत्र मां को पड़कते ही करंट लगने से दूर जा गिरा। …

बहराइच। रिसिया के बराई बिलासा गांव निवासी महिला श्रमिक करवा चौथ के लिए भट्ठा पर रूपया लेने आ रही थी। तभी रास्ते में तार के बाड़ में फैले करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। काफी देर बाद तलाश में पहुंचा पुत्र मां को पड़कते ही करंट लगने से दूर जा गिरा। पुलिस ने मृतक महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरिता देवी (45) पुत्र सूरज कुमार दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। करवा चौथ पर्व को लेकर महिला भट्ठा मालिक मेराज से रूपया लेने जा रही थी। दरगाह थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव के पास पहुंची। रास्ते में फसल की रखवाली के लिए लगे लोहे के बाड़ को महिला स्पर्श कर गई।

मौके पर ही उसकी करंट लगने से मौत हो गई। वह तार में लिपटी पड़ी थी। काफी देर बाद महिला के घर न पहुंचने पर महिला का पुत्र परशुराम तलाश करते हुए पहुंचा। उसने मां को जैसे ही पकड़ा, वह भी करंट की चपेट में आकर दूर गिरा। इसके बाद उसने लकड़ी से तार अलग किया। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बांदा: जानलेवा साबित हो रही संक्रामक बीमारियां, बुखार से महिला ने दम तोड़ा

संबंधित समाचार