लखनऊ: सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला उपवास, पतिदेव की आरती उतारने के बाद ग्रहण किया जल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत किया। सुहाग का प्रतीक इस पर्व को लेकर गुरुवार को महिलाओं में भारी उत्साह रहा। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने रात में चलनी में चंद्रमा और पति का दर्शन करके व्रत का समापन किया। …

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत किया। सुहाग का प्रतीक इस पर्व को लेकर गुरुवार को महिलाओं में भारी उत्साह रहा। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने रात में चलनी में चंद्रमा और पति का दर्शन करके व्रत का समापन किया। पतियों ने मिठाई खिलाकर व पानी पिलाकर व्रत तोड़वाया।

करवा चौथ गुरुवार की रात परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर चांद का पूजन कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। रात में कलश रखकर महिलाओं ने गौरी-गणेश की पूजा की और करवा की कथा सुनी। महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा और शाम को चंद्रमा का दर्शन कर व्रत का समापन किया। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार त्योहार धूमधाम से मनाया गया। व्रत का इंतजार हर वर्ष महिलाओं को बेसब्री से रहता है। बदलते जमाने के साथ पर्व मनाने के तरीकों में बदलाव तो आया है, लेकिन लोगों की आस्था आज भी उतनी ही है।

पंजाबी समुदाय में करवा पूजन की परंपरा दिन में करने की है, इसलिए सबसे पहले दिन में चार बजे पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने पूजन किया। आशीष वाजपेयी के आवास पर समुदाय की दो दर्जन महिलाओं ने एकत्र होकर पूजन किया। पूजन नवविवाहितों के लिए एक सुखद अनुभूति के समान रहा। समुदाय की सबसे बुजुर्ग महिला ने सबको पूजन कराया व सभी को आशीर्वाद दिया।

मजबूत होता है पति-पत्नी का रिश्ता
करवा चौथ व्रत से पति-पत्नी के बीच जहां विश्वास, प्रेम व श्रद्धा की डोर मजबूत होती है, वहीं समर्पण की भावना को भी बल मिलता है। इस दिन आपसी मनमुटाव दूर होता है व एक नए संकल्प के साथ जीने का प्रण स्त्री-पुरुष लेते हैं। जैसे ही चांद दिखाई देता है तो पत्नी छलनी में चांद को देख उसे अर्घ्य देकर पूजा करने के बाद अपने पति के पांव छूती हैं व चंद्रमा को चढ़ाए गए प्रसाद को पूरे परिवार में बांट देती हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चन्द्रमा को अर्घ्य दे पति के दीर्घायु की कामना

संबंधित समाचार