VIDEO: पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, अमेरिका में वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। लंदन के बाद अब अमेरिका में वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार का कुछ लोगों ने घेराव कर चोर-चोर के नारे लगाए। उन्हें कहा- तुम झूठे हो। जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री वर्ल्ड बैंक की मीटिंग में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय लोगों ने …

वॉशिंगटन। लंदन के बाद अब अमेरिका में वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार का कुछ लोगों ने घेराव कर चोर-चोर के नारे लगाए। उन्हें कहा- तुम झूठे हो। जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री वर्ल्ड बैंक की मीटिंग में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में वित्त मंत्री डार पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत मसूद खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर जाने लगे लोगों ने डार को झूठा बताते हुए चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। डार ने भी जवाब में प्रदर्शनकारियों को झूठा बताया। वहीं पीएमएल-एन के वर्जीनिया चैप्टर के अध्यक्ष मनी बट की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई।

शहबाज को सऊदी अरब के दौरे पर नारेबाजी झेलनी पड़ी थी
ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नेता किसी देश में गए हो और उनके साथ इस तरह का व्यवहार हुआ हो। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सऊदी अरब के दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें मदीना में पाकिस्तानियों की नारेबाजी झेलनी पड़ी थी।

पिछले महीने मुश्किल में फंस गई थीं सूचना मंत्री मरियम नवाज
इससे पहले पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब पिछले महीने मुश्किल में फंस गई थीं, तब लंदन की एक कॉफी शॉप में मौजूद कुछ प्रवासी पाकिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया था। उस दौरान पाकिस्तान में बाढ़ की तबाही के बीच हुए विदेशी दौरे को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि मरियम ने उनके विरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ये भी पढ़ें : अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

 

 

 

 

संबंधित समाचार