Prithvi Shaw Century : पृथ्वी शॉ की बैटिंग के आगे पस्त हुए असम के गेंदबाज, 46 गेंदों में जड़ दिया शतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ लम्बे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें खराब की प्रदर्शन की वजह से आलोचना का शिकार भी होना पड़ा। लेकिन, अब पृथ्वी ने टी20 फॉर्मेट में तूफानी पारी खेलते हुए असम के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। पृथ्वी शॉ इन दिनों सैयद …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ लम्बे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें खराब की प्रदर्शन की वजह से आलोचना का शिकार भी होना पड़ा। लेकिन, अब पृथ्वी ने टी20 फॉर्मेट में तूफानी पारी खेलते हुए असम के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। पृथ्वी शॉ इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए पृथ्वी शॉ ने 46 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया।

दरअसल, शुक्रवार (14 अक्टूबर) को ग्रुप-ए में यह मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई और असम की टीमें आमने-सामने रहीं। पृथ्वी शॉ अगले महीने यानी 9 नवंबर को 23 साल के हो जाएंगे।

टी20 फॉर्मेट में पृथ्वी शॉ का यह पहला शतक

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम के लिए कप्तान पृथ्वी शॉ और अमन हकीम खान ने ओपनिंग की। यहां से पृथ्वी शॉ ने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टी20 फॉर्मेट में पृथ्वी शॉ का यह पहला शतक भी रहा। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने 61 गेंदों पर कुल 131 रनों की पारी खेली। इस दौरान पृथ्वी शॉ का स्ट्राइक रेट 219.67 का रहा। अपनी पारी के दौरान इस भारतीय ओपनर ने नौ लंबे छक्के जमाए, जबकि 13 चौके लगाए। पृथ्वी शॉ ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। मुंबई टीम ने मैच में तीन विकेट गंवाकर कुल 230 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके पृथ्वी शॉ बता दें कि पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में मैच खेले हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2018 में टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने ये डेब्यू मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेला था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच पिछले साल जुलाई में टी20 मुकाबला खेला था। इसके बाद से ही पृथ्वी शॉ टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

  • 5 टेस्ट मैच: 339 रन
  • 6 वनडे मैच: 189 रन
  • 1 टी20 मैच: 00 रन

ये भी पढ़ें : Women’s Asia Cup 2022: एशिया कप में रिकॉर्ड सातवां खिताब जीतकर फिर से बादशाहत कायम करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

संबंधित समाचार