बुलंदशहर: खण्ड विकास अधिकारी ने जर्जर मार्ग का किया निरीक्षण
बुलंदशहर। जिले के ब्लॉक ऊंचागांव के गेसूपुर का जर्जर मुख्य मार्ग बारिश होते ही कीचड़ और पानी से भर जाता है। इस मार्ग से चंदियाना, बरवाला, बसी बांगर, दौलतपुर, जहांगीराबाद, भड़काउं, ऊंचागांव आदि सहित दजनों गांवों के लिये बस व निजी वाहन से लोग गुज़रते हैं। जलभराव के चलते राहगीरों को इस रास्ते से आवागमन …
बुलंदशहर। जिले के ब्लॉक ऊंचागांव के गेसूपुर का जर्जर मुख्य मार्ग बारिश होते ही कीचड़ और पानी से भर जाता है। इस मार्ग से चंदियाना, बरवाला, बसी बांगर, दौलतपुर, जहांगीराबाद, भड़काउं, ऊंचागांव आदि सहित दजनों गांवों के लिये बस व निजी वाहन से लोग गुज़रते हैं। जलभराव के चलते राहगीरों को इस रास्ते से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वर्षों से टूटे हुए उक्त मार्ग के गड्ढों को भरने के लिये डाली गई मिट्टी पानी में बह गई। मार्ग के दोनों ओर पसरी गन्दगी और मार्ग में जलभराव से पैदल यात्रियों का निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। वर्षों से अति जर्जर हुए मार्ग के अब अच्छे दिन आने उम्मीद जगी है।
गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राफे खान व खण्ड विकास अधिकारी ने जर्जर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण होने का बाद अब जल्द ही इस मार्ग के निर्माण की उम्मीद जगी है। राफे खान ने बताया कि निरीक्षण हो चुका है। आगामी दिनों में जल्द ही उक्त जर्जर मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मंडी समिति का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार
