अमेठी: नदी में डूबने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार ।  क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में स्थित बाबा शमदशाह की मजार पर माथा टेकने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार ही नही समूचे गांव में मातम छा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। …

शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार ।  क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में स्थित बाबा शमदशाह की मजार पर माथा टेकने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार ही नही समूचे गांव में मातम छा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव में गोमती नदी के तट पर यह मजार है। जहां गुरुवार को मेला लगता है।

मुसाफिरखाना के वार्ड 10 इसौली मार्ग निवासी शेर अली का 18 वर्षीय पुत्र शान मोहम्मद गुरुवार की सुबह मजार पर आया था। जो रात में भी रुक गया। रात करीब 8 बजे वह मजार के पीछे नदी की ओर गया और फिसल कर उसमें गिर गया। जब वह डूबने लगा तो आसपास मौजूद लोग दौड़े, किंतु उसे बचा नहीं सके। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया। परिवार वालो के कहने पर पुलिस ने बगैर किसी कार्रवाई के शव उनके सिपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि घरवालों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस लिए बगैर पीएम कराए शव उन्हें दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: तत्काल गुमशुदगी दर्ज नहीं की तो नपेंगे थानाध्यक्ष, एसएसपी ने दी चेतावनी

संबंधित समाचार