बाराबंकी: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में दहेज की 5 लाख की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति समेत ससुराली जनों विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी …

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में दहेज की 5 लाख की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति समेत ससुराली जनों विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी प्रतीक शुक्ला निवासी ओम नगर नई बस्ती से 17 अप्रैल 2019 को हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन लड़की को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने पीड़िता की कई बार पिटाई की जिससे वह निराश होकर की पटरी पर बैठ कर रोती रही। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने माता-पिता को बता दी। जिस पर दोनों ने सांत्वना देते हुए कहा कि कुछ दिन बाद सब अच्छा हो जाएगा। लेकिन विपक्षी जन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और दहेज की मांग करते रहे। बीती 23 सितंबर को तो हद पार हो गई। प्रतीक ने अपने दोस्त अजय पांडेय के साथ मेरे मायके पहुंचकर धमकी दी कि अगर दहेज की मांग पूरी नही करोगे। तो हम तलाक का मुकदमा न्यायालय में दाखिल करवा देंगे। शहर कोतवाली ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें-जौनपुर: मामूली विवाद में मां-बेटे ने की पड़ोसी युवक की हत्या

संबंधित समाचार