बरेली: अस्पताल के बाहर खड़ी तीमारदार की कार में तोड़फोड़, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपनी पत्नी को अस्पताल में देखने गए व्यापारी की कार में कुछ खुराफाती लड़कों ने ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ की और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में …

बरेली, अमृत विचार। अपनी पत्नी को अस्पताल में देखने गए व्यापारी की कार में कुछ खुराफाती लड़कों ने ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ की और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

थाना बारादरी के कटरा चांद खा निवासी अनिल गुप्ता व्यापारी हैं। उनकी पत्नी शहर के स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं।गुरुवार की रात वह अपनी पत्नी को देखने अस्पताल में गए थे। रात करीब 12 बजे के समय वह घर जाने के लिए अस्पताल से जैसे ही निकले उनके होश उड़ गए। कुछ खुराफातियों ने उनकी कार पर ईंट और पत्थर मार कर उसको तोड़ दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने अज्ञान आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पटाखा बाजार पर महंगाई की मार, इको फ्रेंडली हुए पटाखे

संबंधित समाचार