अमरोहा : पुलिस नहीं कर पाई महिला की हत्या का खुलासा, पांच दिन पहले जंगल में मिला था शव
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रहरा थाना पुलिस पांच दिन बाद भी महिला की हत्या की वारदात का खुलासा करने में नाकाम रही। महिला के मायके वालों ने जल्द खुलासा कराने की मांग की है। आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीया महिला का शव 10 अक्टूबर की शाम रहरा के गांव सिरसा कला के जंगल में …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रहरा थाना पुलिस पांच दिन बाद भी महिला की हत्या की वारदात का खुलासा करने में नाकाम रही। महिला के मायके वालों ने जल्द खुलासा कराने की मांग की है।
आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीया महिला का शव 10 अक्टूबर की शाम रहरा के गांव सिरसा कला के जंगल में ईख के खेत से बरामद हुआ था। गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। चेहरे पर भी कटे हुए का निशान था। सीओ सतीशचंद्र पांडे ने मौका मुआयना किया था।
महिला शनिवार सुबह पशु चराने के लिए घर से निकली थी। वह करीब पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस पांच दिन बाद भी कोई ठोस सुराग पता नहीं लगा सकी है। मायके वालों ने वारदात का जल्द खुलासा कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : टैंपों लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
