मुरादाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख भड़के सीडीओ
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव अव्यवस्थाओं को देखकर बिफर पड़े। उन्हें अस्पताल में कूड़े के ढेर और मौके पर डॉक्टर भी नदारद मिले। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को सीएचसी परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और आपरेशन थियेटर (ओटी) में गंदी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव अव्यवस्थाओं को देखकर बिफर पड़े। उन्हें अस्पताल में कूड़े के ढेर और मौके पर डॉक्टर भी नदारद मिले।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ को सीएचसी परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और आपरेशन थियेटर (ओटी) में गंदी बेडशीट बिछी हुई मिली। डॉ. आशु चौधरी, डेन्टिस्ट, डाॅ. करिश्मा जौहरी, एनीथिसिया और डाॅ. अगरिया दरबारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कार्यरत बीएलई नीरज को गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जननी सुरक्षा योजना का 15 दिन के भीतर भुगतान कराने और लाभार्थियों की दी जाने वाली डाइट रजिस्टर में अंकित कराने के लिए कहा। उन्होंने नसबंदी योजना में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 62 नसबंदी के आंकड़े जागरूक करते हुए बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. राघव कुमार समेत स्टॉफ उपस्थित रहा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : उत्तराखंड पुलिस ने खंगाला कॉसमॉस अस्पताल का रिकॉर्ड
