शाहजहांपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में चांदनी के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जलालाबाद कस्बे में शुक्रवार शाम मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बाबूराम के 25 वर्षीय पुत्र विक्की की संदिग्ध परिस्थितियों में चांदनी के पेड़ से लटकती लाश मिली। देर शाम जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एसडीएम ने बाढ़ …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जलालाबाद कस्बे में शुक्रवार शाम मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बाबूराम के 25 वर्षीय पुत्र विक्की की संदिग्ध परिस्थितियों में चांदनी के पेड़ से लटकती लाश मिली। देर शाम जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, दिए ये निर्देश

मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि उसका भाई बरेली हाइवे पर नैना ढाबा चला रहा था। शाम किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया। वह लोग उसे तलाश कर रहे थे। गांव सुजावलपुर निवासी सेवाराम गांव के ही पास एक खेत बटाई पर लिए हुए है। इसमें कई पेड़ हैं।

उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्होंने एक युवक को चांदनी के पेड़ पर अंगौछे के सहारे लटकता देखा। पहचानने के बाद सेवाराम ने मृतक के घरवालो को सूचना दी। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके घर मे पत्नी प्राची के अलावा दो बेटियां है। इस घटना के बाद बुजुर्ग माता पिता के अलावा पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कीलापुर में करोड़ों की लागत से बने तटबंध में हो रहा कटान

संबंधित समाचार