सीएम योगी ने डाक टिकट प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कहा- समग्र विकास का केंद्र रही हैं डाक सेवाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार 15 अक्टूबर को डाक विभाग की तरफ से लगाई गई डाक टिकटों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि डाक सेवाएं समग्र विकास का केंद्र बिंदु रही हैं। चाहे सूचनाएं भेजना हो, पैसे भेजना हो या फिर छोटी पूंजी को जमा करना। …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार 15 अक्टूबर को डाक विभाग की तरफ से लगाई गई डाक टिकटों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि डाक सेवाएं समग्र विकास का केंद्र बिंदु रही हैं। चाहे सूचनाएं भेजना हो, पैसे भेजना हो या फिर छोटी पूंजी को जमा करना। डाक सेवा इन सबका केंद्र रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें लखनऊ के अलीगंज में आयोजित ललित कला अकादमी में डाक टिकट प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर कही।
लखनऊ में डाक विभाग, उ.प्र. परिमण्डल द्वारा आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी UPHILEX-2022 में… https://t.co/yN4P88wQzR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 15, 2022
उन्होंने कहा कि डाक सेवा के टिकटों के लिए भी एक आकर्षण रहा है और इसे समय-समय पर जारी किया जाता है। यह प्रदर्शनी राजधानी लखनऊ के अलीगंज में डाक महानिदेशालय में आयोजित किया गया है। बता दें कि आज 15 अक्टूबर से डाक विभाग की ओर से डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई है। लखनऊ के अलीगंज में डाक महानिदेशालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बोले- दुनिया में बड़े ताकतवर देश के रूप में उभर रहा भारत
