उन्नाव: सीसीटीवी की निगरानी में PET की पहली पाली की परीक्षा हुई सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में होने वाली दो दिवसीय पीईटी (PET) की पहली पारी की परीक्षा सम्पन्न हो गई। आज पहले दिन दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। पीईटी परीक्षा में केंद्र पर नकल सामाग्री मिलने पर केंद्र व्यस्थापक के खिलाफ डीएम ने FIR …

उन्नाव। उन्नाव में होने वाली दो दिवसीय पीईटी (PET) की पहली पारी की परीक्षा सम्पन्न हो गई। आज पहले दिन दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। पीईटी परीक्षा में केंद्र पर नकल सामाग्री मिलने पर केंद्र व्यस्थापक के खिलाफ डीएम ने FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सीसीटीवी के अलावा स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट भी निगरानी करेंगे। जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा में 37,152 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

डायल 112 को तैनात किया गया
पुलिस ने परीक्षार्थियों की मदद के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर क्यूआरटी व डायल 112 को तैनात किया गया है। जो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों की लोकेशन बताने के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान करेंगे। शहर में जाम के हालात न बने इसके लिए SP दिनेश त्रिपाठी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सख्त आदेश दिए हैं।

परीक्षा में 37,152 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे
उन्नाव में आज और कल 23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा आयोजित हो रही है। 4 पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 37,152 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा सीसीटीवी व पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी। प्राइमरी एजिबिलिटी टेस्ट (PET) के लिए पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे, दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। हर परीक्षा केन्द्र पर 2 पर्यवेक्षक व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी व वाइस रिकार्डर की अनिवार्यता तय की गई है।

परीक्षा को लेकर बैठक कर सख्त आदेश
डीएम अपूर्वा दुबे ने एसपी दिनेश त्रिपाठी, एडीएम, एसडीएम , सीओ व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ परीक्षा को लेकर बैठक कर सख्त आदेश जारी किए हैं। डीएम ने परीक्षा नकल संपन्न कराने के निर्देश दिए है। परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में नकल पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में फोटो कॉपी शॉप व इंटरनेट कैफे बंद रहेंगे।

पुलिस ने PET परीक्षा से पहले जांची सुरक्षा व्यवस्था
जनपद में 37 हजार से अधिक परीक्षार्थी आ रहे हैं। उनके साथ में उनके पेरेंट्स भी हो सकते हैं। इसको देखते हुए व्यापक रूप से व्यवस्था की गई है। जिसमें यातायात की रहने की परिवहन की रेलवे स्टेशन पर बस स्टेशन पर जहां पर परीक्षाएं हैं। वहां पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त पीएसी तैनात रहेगी।

पीआरवी को स्पेशल ड्यूटी में लगाया गया
स्वाट टीम, कमांडो टीम को भी तैनात किया है । जो QRT रहेगी वह कई लोकेशन पर रहेगी। मार्गो पर पीआरवी को स्पेशल ड्यूटी में लगाया गया है। एक PRV चार-पांच विद्यालयों में गश्त करती रहेगी। इस तरह से व्यवस्था की गई है कि कहीं पर कोई अप्रिय वारदात ना हो। परीक्षार्थी के साथ ही उनका भी ध्यान रखा गया है। परीक्षार्थियों को आने जाने में मदद की जाएगी। जिले में कई जगह पर मैप भी लगाए जा रहे हैं जिससे परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत ना हो।

यह भी पढ़ें:-यूपी पीईटी: एडमिट कार्ड की साफ कॉपी जरूरी, पहले से करा लें प्रिंट, जानिए कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित समाचार