फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कभी महोबा के पुलिस कप्तान रहे और अब 1 लाख के इनामी फरार IPS मणिलाल पाटीदार ने राजधानी लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को मणिलाल ने सरेंडर किया है। बताते चलें कि पाटीदार यूपी पुलिस की विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश …

लखनऊ, अमृत विचार। कभी महोबा के पुलिस कप्तान रहे और अब 1 लाख के इनामी फरार IPS मणिलाल पाटीदार ने राजधानी लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को मणिलाल ने सरेंडर किया है। बताते चलें कि पाटीदार यूपी पुलिस की विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में महोबा के क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद से फरार चल रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार की वसूली का खेल पहले ही उजागर हो चुका था। सितंबर 2020 में महोबा में एसपी रहे मणिलाल पाटीदार को चंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद सरकार ने सस्पेंड कर दिया था और 11 सितंबर 2020 को विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर: नहर में उतराता मिला किशोरी का शव, पुलिस ने की शिनाख्त

संबंधित समाचार