Video: सोनम कपूर ने बेटे को दूध पिलाते करवाया मेकअप, फैंस बोले- मां की जगह कोई नहीं ले सकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिनों ही मां बनी हैं। सोनम इन दिनों वर्क लाइफ से दूर अपने परिवार और बेटे वायु के साथ वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें …

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिनों ही मां बनी हैं। सोनम इन दिनों वर्क लाइफ से दूर अपने परिवार और बेटे वायु के साथ वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सोनम कपूर मेकअप रूम में बेटे वायु को ब्रेस्टफीड (दूध पिलाती) कराती दिख रही हैं। जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो से पहले सोनम कपूर ने लहंगे में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

सोनम कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में लोगों से मिलना अच्छा लगता है. अपने होम ग्राउंड में वापस आना बहुत प्यारा है। लव यू मुंबई। बता दें कि इस साल सोनम ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा था। सोनम ने अपने एक पोस्ट में बताया कि वह करवाचौथ का व्रत नहीं करतीं, क्योंकि उन्हें इस पर विश्वास नहीं है। हालांकि, उनकी मां सुनीता कपूर हर साल करवाचौथ पर पूजा बड़े स्तर पर आयोजित करती हैं, जिसमें बी-टाउन के सेलेब्स शामिल होते हैं।

सोनम कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सोनम आजकल की लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं। वहीं सोनम कपूर ने पति आनंद ने कमेंट में लिखा, इसके लिए बनाया गया है मम्मा। सोनम कपूर के करवा चौथ लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की सिल्क साड़ी लहंगे के स्टाइल में पहनी थी। साड़ी के साथ सोनम ने ग्रीन ब्लाउज पहना और लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने नेकलेस और कान में झुमके पहने। सोशल मीडिया पर फैंस सोनम कपूर की मल्टीटास्किंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। सोनम ने बच्चे के जन्म के 2 महीने के अंदर ही खुद को फिट कर लिया था। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें : Tiger 3 Movie Release: इंतजार खत्म…हो गया ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में आने वाला है टाइगर

संबंधित समाचार