रायबरेली: शिवगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
रायबरेली, अमृत विचार। जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की जा रही है। शिवगढ़ क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस पदयात्रा के स्वागत किया गया है। कई स्थानों पर हुई सभाओं में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए एकजुट होकर सरकार को उखाड़ फेंकने …
रायबरेली, अमृत विचार। जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की जा रही है। शिवगढ़ क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस पदयात्रा के स्वागत किया गया है। कई स्थानों पर हुई सभाओं में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए एकजुट होकर सरकार को उखाड़ फेंकने जा आह्वान किया है।
कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। जिसका ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने स्वागत किया। क्षेत्र के चक चौराहा, नारायनपुर तिराहा,सैमरगंज,भौसी,रजीत खेड़ा और खजुरों,गूढ़ा,गुडिया गढ़ी,रानीखेड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का स्वागत किया। अगले चरण में शैल अवधेश पब्लिक स्कूल से शुरु हुई पदयात्रा के दौरान गूढ़ा चौराहे सभा हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहाकि भाजपा जाति और धर्म की बात करती है।बेरोजगारी कैसे खत्म होगी इसकी बात नही करती।
पदयात्रा में मुख्य रूप से विजय शंकर अग्निहोत्री, जिला महासचिव रविंद्र सिंह,अजीत सिंह, महेश शर्मा, जिला सचिव दिनेश यादव, बछरावां विधानसभा प्रभारी नागेंद्र सिंह, शिवगढ़ ब्लॉक प्रभारी कृपाशंकर शुक्ला,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह, सुरेंद्र विक्रम, रमेश शुक्ला, हाफिज रियाज,केतार पासी,पराग प्रसाद रावत,रामखेलावन पासी,सुधा द्विवेदी, डॉ.मनीष सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, रामकिशोर मौर्या, रामू रावत, चंद्र मोहन दीक्षित, हरिशंकर तिवारी, अशोक यादव, तुलसीराम,रामहेत रावत,संतोष वर्मा,बंशीलाल लोधी,अरुण रावत, राजकुमार चौधरी,बब्लू रयनी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बरेली: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 95 लाख रुपए की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
