पीलीभीत: ऑनलाइन फ्रॉड के बाद वापस मिले रुपये तो खिला चेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुए ऑनलाइन फ्रॉड में गई  39990 रुपये समय से सूचना मिलने के बाद साइबर क्राइम सेल की कार्रवाई के बाद वापस हो गए। जिसे पाकर पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल गया। उसने साइबर टीम से मुलाकात कर धन्यवाद अदा किया। ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भ्रष्टाचार की …

पीलीभीत, अमृत विचार। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुए ऑनलाइन फ्रॉड में गई  39990 रुपये समय से सूचना मिलने के बाद साइबर क्राइम सेल की कार्रवाई के बाद वापस हो गए। जिसे पाकर पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल गया। उसने साइबर टीम से मुलाकात कर धन्यवाद अदा किया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भ्रष्टाचार की विवेचना में फंसा पेंच, युवक बोला-टेक्नीशियन ने वापस कर दिए थे 30 रुपये

बता दें कि पिछले कुछ समय में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। हल्की सी चूक हुई और जालसाज चूना लगा रहे हैं।  पुलिस विभाग साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी कर रहा है। इसके अलावा साइबर क्राइम सेल को सक्रिय किया है। एसपी दिनेश कुमार के निर्देशन में टीमें जनपद में होने वाले साइबर क्राइम को खोलने के लिए लगाई गई हैं।

पांच अक्टूबर को पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज के निवासी मोहम्मद नाजिम पुत्र रियाज मो0 ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उससे खाते से जुड़ी जानकारी ले ली। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 39990 रुपये धोखाधड़ी कर ठग लिए। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम सेल को लगाया। साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार किया और फिर 39990 रुपये वापस हो गए। शनिवार को पीड़ित ने साइबर सेल टीम से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- UPSSSC PET 2022: वरुण गांधी का तंज- जमीनी हकीकत हवाई सर्वेक्षणों से दिखाई नहीं देती

संबंधित समाचार