अयोध्या: सिंधी बैंड पर महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामनगर कॉलोनी में 35वे संत जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सिंधी समाज की महिलाओं व बच्चों ने राजस्थानी बैंड पर डांडिया नृत्य (छेज) किया। सचो सतराम, आयोलाल झूुलेलाल का उदघोष किया गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत व प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा की अगुवाई संत सतरामदास दरबार …

अमृत विचार, अयोध्या। रामनगर कॉलोनी में 35वे संत जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सिंधी समाज की महिलाओं व बच्चों ने राजस्थानी बैंड पर डांडिया नृत्य (छेज) किया। सचो सतराम, आयोलाल झूुलेलाल का उदघोष किया गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत व प्रसाद वितरण किया गया।

शोभायात्रा की अगुवाई संत सतरामदास दरबार के साईं नितिन राम ने किया। शोभायात्रा में चार पहिया रेहणी पर बनें रथ पर प्रभु झूलेलाल,संत सतरामदास,अमर शहीद संत कंवरराम,बाबा रूढाराम,बाबा जगतराम, साईं वासदेव राम के चित्र विराजमान रहे। साईं नितिन राम ने सभी संतो पर माल्यार्पण किया। आतिशबाजी की गयी।

शोभायात्रा में साथ चल रहे सांई नितिन राम, इंदौर के स्वामी माधव दास,स्वामी श्याम सुंदर, प्रयागराज के ऋषि राज, आचार्य धनंजय, शिवालय परिवार के महंत गणेश राय की आरती की गई। शोभायात्रा के उपरांत दरबार में गायक कलाकारों मे लवि भगत अजमेर, उदय कुमार झासी, ईना लखमानी बस्ती, दिव्यांश बाला व जैकी ग्वालियर, विशाल कुमार लखनऊ, कमल कुमार भोपाल ने सिंधी भजनों व सूफी कलामों को प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: खैरात, जकात व चंदे के फंड से चल रहे मदरसे, सर्वे में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार