मथुरा: संग्राम स्वांग का हुआ आयोजन, दूर दराज से आए सैकड़ों लोगों ने लिया आनंद
अमृत विचार, कोसीकलां। ब्रजमंडल क्लब के तत्वावधान शुक्रवार को नगर की सब्जी मंडी स्थित हिन्दू विश्रांति कुंज के बाहर शंकरगढ़ का संग्राम स्वांग का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वांग का आनंद लिया। श्रीराम-भरतमिलाप मेले के अवसर पर ब्रजमंडल क्लब के तत्वावधान में आयोजित किये गये भगत संगीत प्रदर्शन में …
अमृत विचार, कोसीकलां। ब्रजमंडल क्लब के तत्वावधान शुक्रवार को नगर की सब्जी मंडी स्थित हिन्दू विश्रांति कुंज के बाहर शंकरगढ़ का संग्राम स्वांग का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वांग का आनंद लिया।
श्रीराम-भरतमिलाप मेले के अवसर पर ब्रजमंडल क्लब के तत्वावधान में आयोजित किये गये भगत संगीत प्रदर्शन में श्रीराम-भरतमिलाप मेले के अगले ही दिन होने वाले स्वांग को बारिश के चलते रदद कर दिया गया था। जिसका आयोजन शुक्रवार देर रात्रि नौ बजे किया गया। प्रदर्शन के दौरान ‘‘शंकरगढ का सग्राम‘‘ स्वांग का मंचन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय ने किया। तत्पश्चात सर्वप्रथम मेला आचार्य पं. मोर मुकुट शास्त्री, रामलीला पुरोहित सत्यनारायण मास्टर, समेत रामलीला महोत्सव मे अभिनय करने वाले छः पात्रो का सम्मान किया गया।
तदोपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ जो कि प्रातः छह बजे तक चला। कार्यक्रम में शैलू जायसवाल, घोटू पंडित, मुकेश शर्मा, सौरभ जैन, हरेकिशन भगत, दीपक बडगूजर, रवि चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, मोहनश्याम शास्त्री, आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
