अयोध्या: सीबीएसई की इण्टर परीक्षा में प्रांजलि पाण्डेय ने किया जिला टॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा परिणाम में जनपद के जेबीए की छात्रा प्रांजलि पाण्डेय ने टॉप किया। टॉपर प्रांजलि को मनोविज्ञान में सिर्फ एक नंबर कम हासिल करते हुए बाकी सभी विषयों में हंड्रेड में हंड्रेड नंबर हासिल हुए। 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रांजलि पाण्डेय शहर के फतेहगंज क्षेत्र के रहने वाले …

अयोध्या। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा परिणाम में जनपद के जेबीए की छात्रा प्रांजलि पाण्डेय ने टॉप किया। टॉपर प्रांजलि को मनोविज्ञान में सिर्फ एक नंबर कम हासिल करते हुए बाकी सभी विषयों में हंड्रेड में हंड्रेड नंबर हासिल हुए। 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रांजलि पाण्डेय शहर के फतेहगंज क्षेत्र के रहने वाले व्यवसाई संजीव पाण्डेय की बेटी हैं और इनकी मां जेबीए में ही जॉब करती हैं।

ज़िले में टॉप करने वाली प्रांजलि के माता पिता ना कहा कि ये पल उनके लिए एक ऐतिहासिक पल है और उन्हे पूरा यकीन है कि उनकी लाडली अपने सपनो को जरूर साकार करेगी। प्रांजलि का कहना है कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में मुकाम हासिल करना चाहती हैं।

संबंधित समाचार