बरेली: परिवहन मंत्री बोले- एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा रोडवेज का सेटेलाइट डिपो
बरेली, अमृत विचार। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बरेली में जल्द संभागीय परिवहन कार्यालय का अपना भवन होगा। शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के साथ आरटीओ के नए भवन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने किराए के भवन की हालत से अवगत …
बरेली, अमृत विचार। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बरेली में जल्द संभागीय परिवहन कार्यालय का अपना भवन होगा। शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के साथ आरटीओ के नए भवन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने किराए के भवन की हालत से अवगत कराया। परिवहन अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। नया भवन आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। सर्किट हाउस में शनिवार दोपहर पत्रकारों से वार्ता करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य में 24 डिपो चिह्नित किए हैं।
ये भी पढ़ें – बरेली: भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे परिवहन मंत्री, नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कही ये बात…
इन्हें एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें बरेली का सेटेलाइट डिपो भी है। डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। परिवहन विभाग के 70 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। साधारण बसों में भी आरक्षण व्यवस्था शुरू हो गई। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को आरटीओ के चक्कर काटने नहीं पड़ रहे हैं। घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग बन रहा है। इसके साथ परमिट व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। आनलाइन आवेदन करने पर सात दिन में परमिट घर पहुंच रहा है। टैक्स जमा करने की व्यवस्था भी डिजिटल हो गई।
उन्होंने बताया कि पुराने वाहनों का 1600 करोड़ रुपये का अधिभार सरकार ने हाल ही में माफ किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव में राज्य के 16 नगर निगम व 200 पालिकाओं में भाजपा की जीत तय है। नगर निकाय चुनाव तैयारियां पार्टी ने पूरी कर ली हैं। वहीं, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, संतोष सिंह के अलावा आदेश प्रताप सिंह, बंटी ठाकुर, शिव प्रताप सिंह, अभय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – बरेली: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद, कर रहीं थी शराब पीने के विरोध
