UPSSSC PET 2022: पीईटी परीक्षा का आज दूसरा द‍िन, अबतक साल्‍वर सह‍ित 21 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। UPSSSC PET 2022 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 का आज दूसरा द‍िन है। परीक्षा में 37 लाख से अध‍िक अभ्‍यर्थी शाम‍िल हुए हैं। शन‍िवार को एग्‍जाम के पहले द‍िन एसटीएफ व पुलिस ने 10 जिलों से साल्वर समेत 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह अभ्यर्थी भी शामिल हैं। शनिवार को पहली पाली में …

लखनऊ। UPSSSC PET 2022 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 का आज दूसरा द‍िन है। परीक्षा में 37 लाख से अध‍िक अभ्‍यर्थी शाम‍िल हुए हैं। शन‍िवार को एग्‍जाम के पहले द‍िन एसटीएफ व पुलिस ने 10 जिलों से साल्वर समेत 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह अभ्यर्थी भी शामिल हैं। शनिवार को पहली पाली में 75 जिलों के 1899 केन्द्र पर नौ लाख, 39,553 परीक्षार्थियों को आना था, लेकिन छह लाख, 17,967 ने ही परीक्षा दी। तीन लाख, 21,586 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा केन्‍द्र दूर, न बस म‍िली न ट्रेन
पीईटी 2022 में शाम‍िल अभ्‍यर्थ‍ियों को बस और ट्रेन में जगह न म‍िलने से द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ा। वहीं परीक्षा केन्‍द्र भी दूर होने की वजह से अभ्‍यर्थी काफी परेशान हुए। इसमें कई अभ्‍यर्थी ऐसे हैं ज‍िनका परीक्षा केन्‍द्र घर से 300 कि‍मी दूर है। वहीं ट्रेनों और बसों में बैठने की जगह नहीं है। शन‍िवार को परीक्षा के पहले द‍िन ट्विटर छात्रों ने ट्रेनों की तस्‍वीरें शेयर कर प्रदेश सरकार के प्रत‍ि नाराजगी भी जाह‍िर की थी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पीईटी परीक्षा के लिए लगाई गईं अतिरिक्त बसें भी पड़ी कम, भटकते रहे अभ्यर्थी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज