अयोध्या: सरयू में नहाते समय डूबा आजमगढ़ का युवक, जल पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत रविवार को सुबह यात्रा घाट पर सरयू में स्नान करते समय डूब रहे आजमगढ़ निवासी युवक को बचा लिया गया। युवक को जल पुलिस द्वारा रिंग फेंक कर किसी तरह बचाया गया। प्रभारी जल पुलिस रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे आजमगढ़ के टोला …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत रविवार को सुबह यात्रा घाट पर सरयू में स्नान करते समय डूब रहे आजमगढ़ निवासी युवक को बचा लिया गया। युवक को जल पुलिस द्वारा रिंग फेंक कर किसी तरह बचाया गया। प्रभारी जल पुलिस रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे आजमगढ़ के टोला आराजी बाग का रहने वाला 35 वर्षीय युवक आशुतोष तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी सरयू नदी में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण जल पुलिस के जवानों द्वारा मोटरबोट से रिंग फेंक कर किसी तरह उसे बचाया गया। प्रभारी ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल परिवार वालों को सूचित किया गया है। युवक को बचाने वाले जल पुलिस के जवानों में आरक्षी अवनीश मिश्र, आरक्षी पंकज पाल और आरक्षी नित्यानंद शामिल रहे।

यह भी पढ़े:-बुलंदशहर: अपहृत व्यापारी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया बरामद

संबंधित समाचार