सड़क दुर्घटना में मेरठ के भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सहारनपुर। मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र अन्तर्गत दुलहेडा चौहान गांव निवासी भाजपा नेता गौरव चौहान की रविवार को सहारनपुर के देवबंद हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि भाजपा नेता अपने भतीजे के साथ कार से सहारनपुर पटाखा खरीदने जा रहे थे। इसी बीच गलत दिशा से आ रही …

अमृत विचार, सहारनपुर। मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र अन्तर्गत दुलहेडा चौहान गांव निवासी भाजपा नेता गौरव चौहान की रविवार को सहारनपुर के देवबंद हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि भाजपा नेता अपने भतीजे के साथ कार से सहारनपुर पटाखा खरीदने जा रहे थे। इसी बीच गलत दिशा से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा जख्मी हो गया।

युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे

भाजपा नेता गौरव चौहान, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के बेहद करीबी थे। वह कई सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही वह भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे। रविवार सुबह वह अपने भतीजे यश चौहान के साथ दीपावली के लिए पटाखे खरीदने सहारनपुर जा रहे थे।

उनका भतीजा कार चला रहा था। तभी सहारनपुर के दौरान देवबंद हाईवे पर एकाएक गलत दिशा से टाटा-एस गाड़ी हाईवे पर आई, जिसने भाजपा नेता की कार में साइड की तरफ जोरदार टक्कर मारी।

बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि भाजपा नेता की कार हाईवे से किनारे प्लॉट की तरफ जा गिरकर सीधी हुई। अगली सीट पर बैठे भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:- सड़क हादसा : रोड क्रॉस कर रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

 

संबंधित समाचार