बाराबंकी: पोल पर चढ़े बर्खास्त विद्युतकर्मी की गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़, बाराबंकी। बिजली के पोल पर चढ़कर केबल जोड़ रहे पूर्व बिजली संविदा कर्मी करेंट लगने से गिर पड़ा।जिससे ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली के रौली गांव के निवासी पप्पू 40 पुत्र रामफेर गौतम तीन साल पहले बिजली संविदा कर्मी …

हैदरगढ़, बाराबंकी। बिजली के पोल पर चढ़कर केबल जोड़ रहे पूर्व बिजली संविदा कर्मी करेंट लगने से गिर पड़ा।जिससे ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली के रौली गांव के निवासी पप्पू 40 पुत्र रामफेर गौतम तीन साल पहले बिजली संविदा कर्मी के रूप में हैदरगढ़ पावर हाउस पर कार्यरत था। वह शराब पीकर लाइन पर काम करता था।

कई माह से उसे वेतन नहीं मिला तो उसने शराब पी लिया था। और वही हैदरगढ़ पावर हाउस स्टेशन के 33 हजार टावर पर चढ़कर सुबह से लेकर शाम तक हंगामा काटा था। वह जान देने की धमकी दे रहा था । बिजली और पुलिस के मिन्नतें के बाद वह नीचे उतर आया था। उसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने उसे कार्यमुक्त कर दिया था। तब से वह गांव में आसपास लोगों के बिजली के कार्य करने लगा था। मिले धन मेहनत के मिले पैसे से अपना व परिवार का भरण पोषण करता था।

रविवार सुबह गांव के बगल के केल्हनूआ गांव निवासी राम कुमार ने अपने नीम के पेड़ काटे थे, जिसकी डाल उसकी घर की केबल पर गिरी तो केबिल जो टूट गई।रामकुमार ने पप्पू को केबल जोड़ने के लिए बुलाया था ।पप्पू रविवार सुबह 10 बजे पोल पर चढ़कर केबल जोड़ ही रहा था कि अचानक बिजली आ गई। करंट लगने से वह नीचे खड़जे पर गिर गया जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया और अधिक खून निकलने लगा । ग्रामीणों ने सीएचसी हैदरगढ़ में इलाज के लिए ले गए जहां उसकी मौत हो गई । कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: नाराज विद्युतकर्मी ने काटी थाने की लाइन, मान-मनोवल के बाद जुड़ा कनेक्शन

संबंधित समाचार