गाजियाबाद: सेप्टिक टैंक में उतरे दो सफाईकर्मियों की मौत
अमृत विचार,गाजियाबाद। जिले में रविवार की सुबह सेप्टिक टैंक में उतरे दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस की जद में आने से मौत हो गई। पुलिस के सहयोग से नगर निगम की टीम ने टैंक को तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त बुलंदशहर …
अमृत विचार,गाजियाबाद। जिले में रविवार की सुबह सेप्टिक टैंक में उतरे दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस की जद में आने से मौत हो गई। पुलिस के सहयोग से नगर निगम की टीम ने टैंक को तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त बुलंदशहर जनपद के खुर्जा निवासी सुनील के रूप में की है। वह अपने साथ के संग मिलकर गाजियाबाद में प्राइवेट रूप से सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करते थे। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों व्यक्ति खोड़ा इलाके की इंदिरा गार्डन सोसाइटी में एक मकान का सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि पहली में दोनों ने ट्रैंक से कूचरा निकाल कर दोबार अंदर गए।
जिसमें वह वापस नहीं आए। जहरीली गैस की जद में आने से वह बेहोश हो गए। इसके बाद मकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए घटनाक्रम से बारे में जानकारी दी। जिसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। फिर पुलिस के सहयोग से नगर निगम के कर्मचारियों ने सेप्टिक टैंक कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- कानपुर में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत, शटरिंग खोलने उतरे थे
