पीलीभीत: ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद …

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत के परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- PET EXAM: पीलीभीत के बेनहर कॉलेज में पकड़ा गया सॉल्वर गैंग का सदस्य

हादसा रविवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास का है। पीलीभीत जंक्शन से चलकर टनकपुर को जाने वाली गाड़ी संख्या 05341 सुबह सात बजे रवाना होती है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से जंक्शन से टनकपुर के लिए रवाना हुई। तभी पिपरिया आगरू गांव के पास अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई।

ग्रामीणों की मदद से मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो उसकी पहचान न्यूरिया थाना के भोरियाई गांव के रहने वाले 37 वर्षीय हरीराम पुत्र सुम्मेरलाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार भी मौके पर आ गया।

मृतक के परिवार वालों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह रेलवे लाइन पर क्या करने के लिए गया था। इसकी जानकारी परिवार भी नहीं दे सका है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

न्यूरिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भाजपा नेता को टप्पेबाजों ने बनाया शिकार, कार से उड़ाए 50 हजार

संबंधित समाचार