औरैया: 15943 परीक्षार्थियों ने दी PET परीक्षा, 10,121 स्टूडेंट्स ने किया बाय-बाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दूसरे दिन 28 केंद्रों पर पहली और दूसरी पाली में कुल 15943 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 10121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के आस-पास स्थित प्रतिष्ठानों को बंद कराकर पुलिस प्रशासन ने धारा 144 का सख्ती से पालन कराया। पुलिस व …

औरैया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दूसरे दिन 28 केंद्रों पर पहली और दूसरी पाली में कुल 15943 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 10121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के आस-पास स्थित प्रतिष्ठानों को बंद कराकर पुलिस प्रशासन ने धारा 144 का सख्ती से पालन कराया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- क्साकोनाजोल का छिड़काव : बारिश के बाद धान की फसल में “फॉल्स स्मट’ का खतरा

सुदती ग्लोबल स्कूल का निरीक्षण करते डीएम प्रकाश चंद श्रीवास्तव व एसपी चारू निगम

सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित पहली पाली में परीक्षा देने के लिए 13 हजार 32 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 7869 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 5163 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 13 हजार 32 परीक्षार्थियों में से 8074 ने परीक्षा दी और 4958 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। कड़ी तलाशी व प्रवेश पत्र की जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश मिला।

शहर स्थित तिलक इंटर कालेज, श्री गोपाल इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज, तिलक महाविद्यालय, ज्ञान स्थली एकेडमी के बाहर पुलिस के जवान मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एडीएम महेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय, एसडीएम मनोज कुमार सिंह व अन्य टीमों ने निरीक्षण किया।

पाली       –    पंजीकृत    –     उपस्थित    –    अनुपस्थित
प्रथम       –    13032       –     7869         – 5163
द्वितीय     –     13032       –     8074         – 4958

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर: सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, महिला सहित दो घायल

संबंधित समाचार